संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खजनी बाजार में स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी की न्यू पल्सर बाइक को चोरों ने बैंक के सामने से उड़ाया।
बताते चलें कि एचडीएफसी के सेल्स ब्रांच मैनेजर सिद्धांत मिश्रा हर रोज की तरह शुक्रवार को भी बैंक में काम करने आए थे। और अपनी बाइक बैंक के सामने खड़ा कर ऑफिस में अपना काम करने लगे । करीब दोपहर 1.30 बजे किसी काम से बाहर आए तो बाइक नही दिखी। इधर उधर काफी ढूंढने के बाद 112 पर सूचना देकर पुलिस को सूचित किया।
और शाम को खजनी थाने में मुकदमा दर्ज करने तहरीर दी खजनी पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है





