संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रधान पति सहित तीन लोगों के खिलाफ उत्पीड़न करने की धारा में केस दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक, एक युवती ने बृहस्पतिवार को हरपुर बुदहट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक गांव के प्रधान पति के साढू के लड़के का दोस्त है।
अब गांव के प्रधान ने आरोपी युवक की शादी अपने साढू के लड़के की बहन के साथ तय कर दी ,जबकि प्रधान ने पंचायत में पीड़िता को भरोसा दिलाया था कि वह उसकी शादी उसी लड़के से करवा देंगे। पुलिस आरोपी युवक, प्रधानपति,और उसके साढू के लड़के पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।




