संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर जिले बेनीगंज चौकी का दीवार गिराने से 8 वर्षीय की बच्ची का दर्दनाक मौत हो गई। दीवाल में दबने के बाद चौकी प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बच्ची को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया कड़ी मशक्कत के बाद भी डॉक्टरों ने बच्ची को नहीं बचा सके।
कोतवाली थाना अंतर्गत बेनीगंज चौकी का जीर्णोद्धार होने के बाद 3 जुलाई 2022 को निवर्तमान एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया था। लेकिन जर्जर दीवाल का कायाकल्प नहीं हो पाया जिस कारण आज सब्जी का दुकान लगाने वाली 8 वर्षीय की मासूम बच्ची की इस हादसे का शिकार हो गई।
मृतका 8 वर्षीय अनन्या अपनी माँ के साथ सब्जी बेचती थी।उसके पिता की बहुत पहले ही मौत चुकी थी। मां अपने दो बच्चों के साथ सब्जी बेच कर अपनी जीविका चलाती थी।लेकिन आज उनकी बच्ची ने भी उनका साथ छोड़ दिया और दो वक्त की रोटी जुटाते जुटाते यह बच्ची असमय काल के गाल में समा गई।




