संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खड़ेसरी ताल ताल के किनारे सरसों के खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसे धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी 36 वर्षीय गिरजेश पुत्र स्व. काशीनाथ राजगीर मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की सुबह गिरिजेश अपने घर से काम करने निकला था। देर शाम उसकी पत्नी अनिता ने फोन किया तो गिरिजेश ने बताया कि खाना खाने जा रहा हूं। खाकर वापस आऊंगा। देर रात तक गिरजेश घर वापस नहीं आया। जिसके बाद स्वजन खोजबीन करने लगे। उसका मोबाइल भी बंद था। शनिवार की सुबह ताल में सरसों के खेत के किनारे कुछ लोगों ने खून से सना शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।




