संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में जनपद में अवैध शस्त्र व इनामियाँ अपराधी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु खोराबार पुलिस टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में उ0नि0 श्री प्रभात सिंह मय फोर्स द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 84/2023 धारा 336 भादवि में वांछित अभियुक्त सूरज जायसवाल पुत्र अवधेश जायसवाल निवासी ग्राम कुसम्ही बाजार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
- जामा तलाश से सूरज जायसवाल के पास से 01 अदद अवैध तमंचा तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
सूरज जायसवाल पुत्र अवधेश जायसवाल निवासी ग्राम कुसम्ही बाजार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 145/2021 धारा 376,506 भा0द0वि0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 768/2022 धारा 420,504,506 भा0द0वि0 व 3(1) द,ध SC/ST Act थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 84/2023 धारा 336 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
01 एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर




