संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर आल इंडिया NEET PG exam को उतीर्ण करके डा अंकुर सिंह बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का मान। गोरखपुर के उरुवा ब्लाक के कोनी बुजुर्ग के निवासी उमाशंकर सिंह माता कोकिला देवी के पुत्र डॉ अंकुर सिंह ने आल इंडिया NEET PG exam उतीर्ण किया परिवार का नाम रोशन

बताते चलें कि डा अंकुर सिंह अपने परिवार के सदस्यों में सबसे छोटे भाई है। और प्रयागराज मेडिकल कॉलेज से की MBBS की शिक्षा प्राप्त कर चुके है । आप के बड़े भाईआलोक सिंह सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, वही एक भाई अभय सिंह आर्मी में कार्यरत है। डा अंकुर सिंह आल इंडिया NEET PG exam को उतीर्ण करके भारत के TOP हॉस्पिटल में एक PD हिंदुजा अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान केंद्र मुंबई मे MS Arthopedic रूप में चयन हुआ है ,
इनके चयन को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है आप बड़े पिता चंद्रभान सिंह और बड़े भाई सनी सिंह ने आपस में सबको मिठाई खिला कर बधाई दी और क्षेत्र के सम्मानित लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है मुख्य रूप से खजनी क्षेत्र के विधायक श्रीराम चौहान जी ने फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ,पूर्व विधायक संत प्रसाद जी ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी।
इसी क्रम में उरुवा ब्लाक के प्रमुख कृपाशंकर दुबे उर्फ जुगनू दुबे, वार्ड संख्या, 41 के जिला पंचायत सदस्य अमन चंद लक्की, रूपेश सिंह मंडल अध्यक्ष,विनय सिंह किशान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, देवेंद् सिंह जिला सचिव, शाहपुर के संतोष सिंह उर्फ मुन्ना सिंह समाजसेवी आदि लोगों ने इनके भाव उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाइयां दी




