संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नवविवाहिता ने अपने पति और देवर समेत पूरे ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका पति शराब पीकर इधर-उधर सो जाता था, तभी दूध में नशे की दवा देकर उसका देवर रेप करता था।हद तो तब हो गई जब इस काम में उसका ससुराल वाले भी उसका साथ देते थे।

शादी के बाद से ही दहेज के लिए करने लगे प्रताड़ित
नवविवाहिता महिला ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना करते थे। पहले उसे घर से निकल जाने पर मजबूर करने की कोशिश की। जब वह घर छोड़कर नहीं गई तो पति की गैर मौजूदगी में देवर दूध में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। इसमें ससुराल के अन्य लोग भी उसका साथ देते थे।
यह मामला गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की है। महिला का आरोप है कि वह उसने अपने साथ हो रही इन ज्यादतियों की बात कई बार अपने पति से बताई लेकिन हर बार उसे मारपीट कर चुप करा दिया जाता था। नवविवाहिता की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लड़की की शादी 2022 में हुई थी। शादी के छह महीने बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन उसके बाद ससुरालवालों का रवैया चेंज हो गया। महिला के अनुसार उसके पति को शराब पीने की आदत है। वह शराब पीकर इधर-उधर गिरकर सो जाता था।
रात-रात भर रेप करता था देवर
उधर, ससुर-सास और देवर उसे कम दहेज लाने का ताना देते और विरोध करने पर गालियां देने लगते थे। उसे प्रताड़ित कर घर छोड़ने पर मजबूर किया जाना लगा। लेकिन वह कहीं नहीं गई। शादी को करीब एक साल बीत गए। एक दिन जब महिला का पति गाड़ी लेकर कुछ दिनों के लिए बाहर गया था तब उसके देवर ने दूध में नशे की दवा पिलाकर उसके साथ संबंध बनाया। फिर तो यह सिलसिला सा चल पड़ा। देवर उसके साथ रात-रात भर रेप करता था।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




