संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने पशु चोरी करने आए छह पशु तस्करों में दो को गिरफ्तार कर लिया,जबकि चार पशु तस्कर फरार हो गए।पशु तस्करों ने पशु पालक की बुरी तरह पिटाई की जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए है।आरोपियों की पहचान गाजीपुर व कुशीनगर निवासी के रुप में हुई है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। डायल 112 पर सूचना देने पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर आजाद चौक के पास पकड़ने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिसकर्मियों को कुचलकर भागने का प्रयास किया। रास्ते में ट्रक लगाकर पुलिस ने पिकअप को रोक लिया। पथराव करते हुए चार तस्कर फरार हो गए। दो को पुलिस ने दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान गाजीपुर जिले के जंगीपुर थानाक्षेत्र स्थित अहिरपुरवा निवासी सलमान खान व देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र स्थित डुमरी एखरास निवासी बबलू राजभर के रूप में हुई।पिकअप से चोरी हुई गाय, ईंट के टुकड़े व बोतल बरामद हुई।




