संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर. खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली सुनीता आज कमिश्नर कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंची थी. उसी समय रंजीत बस दो आरोपी पहुंचे जिसमें एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.दूसरा फरार हो गया. दोनों युवक मिलकर युवती को पीटने लगे. जिसके बाद भीड़ इकट्ठा होते देख एक अभियुक्त फरार हो गया. जबकि उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. युवती ने बताया कि वह कमिश्नर कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंची थी. आरोप है कि तभी यह दोनों मन पर पहुंचे और असलहे के बल पर मुझे पीटना शुरू कर दिया.
युवती ग्राम बिछिया ब्रह्मस्थान मझोला बिचला टोला थाना खोराबार तहसील सदर जनपद गोरखपुर की रहने वाली बताई गई. उसने बताया कि पाटीदार उग्रसेन पुत्र परशुराम प्रियंका पुत्री परशुराम गीता पत्नी परशुराम उग्रसेन एकजुट होकर पुरानी रंजिश को लेकर हमारे घर पर तब है आए जब घर में कोई नहीं था. किसी के ना रहने पर मेरे घर पर चढ़कर मारने पीटने लगे गाली गलौज देते हुए सारा सामान तोड़ फोड़ दिया. जिसकी जानकारी देने मैं प्रार्थना पत्र के माध्यम से कमिश्नर कार्यालय देने पहुंची थी.
आरोप है कि अचानक इन दबंगों ने हम पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे. जब युवती की पिटाई का मामला सामने आया तो वहां हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस अब पीडि़ता के बयान पर आगे की कार्यवाही के लिए उसे थाने ले गई है.




