संदेश न्यूज़ 24 इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक का नाम खेल की दुनिया के पावर कपल में शुमार रहा है. हाल ही में दोनों ने अपने बेटे इजहान का जन्मदिन एक साथ मनाया है, जिसकी तस्वीरें भी शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. मगर, शायद इस हंसती खेलती फैमिली को किसी की नजर लग गई है. कपल की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं होने की खबर इस समय आग की तरह फैल रही है.
टूटने की कगार पर है सानिया और शोएब का रिश्ता?
सानिया मिर्जा और शोएब की लव केमिस्ट्री ने एक समय पर हर किसी का दिल लुभा लिया था, लेकिन इस समय सामने आए सानिया के एक पोस्ट ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपने जज्बात शेयर करते हुए लिखा, ‘टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए’. सानिया मिर्जा का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब हर तरफ इनके बीच दुरियां पनपने की खबरें छाई हुई हैं. इस पोस्ट से उनके फैंस चिंतित हैं.क्या सानिया को चीट कर रहे हैं शोएब?
कपल को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों में कितनी सच्चाई है कहा नहीं जा सकता है और न ही इसके पीछे की असल वजह सामने आई है. हालांकि, पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया के साथ कथित रूप से चीट किया. पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी कहा है कि ये कपल अब अलग हो गए हैं और पिछले कुछ समय से अलग ही रह रहे हैं.
इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि दोनों अब केवल अपने बेटे इजहान की को-पेरेंटिंग के कारण साथ हैं. बाहरहाल, इन खबरों की फिल्हाल हम पुष्टी नहीं कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि, शोएब और सानिया ने अप्रैल 2010 में एक दूसरे का हाथ थामा था.
नोट संदेश न्यूज़ 24 इस ख़बर की पुष्टि नहीं करता




