संदेश न्यूज़ 24 । माल्हनपार गोरखपुर खजनी विधानसभा में भाजपा ने माल्हनपार मंडल जिसमे अशिलाभार, पुरवा, रघुपुर, महुई ,रामडीह, भैसाबाजार, डाँगीपार शक्ति केंद्र की बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरकेशराम त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई। इस बैठक में विधानसभा खजनी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए विशेष रूप रेखा तैयार करने और एक भी घर छूटने न पाए तिरंगा फहराने से इस पर जोर दिया जाये उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत के इतिहास में पहली बार अगर हर घर तिरंगा फहराने का कार्य कोई पार्टी कर सकती हैं तो सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते है। अलगाववादी नेताओं को देश में रहना हैं तो तिरंगे का सम्मान करना होगा। इसीलिए हमे हर घर तिरंगा फहराना है और आम जनता को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ना है यह एक पुनीत कार्य हैं । इस बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री अश्वनी सिंह लक्की द्वारा किया गया। इसमे अनु0 मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सन्तराज पासवान , मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह , श्रीभागवत सिंह , विनोद सिंह ,मोहन बेलदार ,बालकृष्ण त्रिपाठी, वरुण सिंह ,रणजीत चन्द ,सत्य प्रकाश शाही, हेमंत दुबे, हृदय नारायण सिंह मण्डल के बूथ अध्यक्ष तथा मंडलो के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




