संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बेलवा रायपुर गांव के टोला जोगिबीर में भगवती गुप्ता (26) का कमरे में बिस्तर पर लाश मिली। गर्दन में रस्सी लपेटा हुआ था, जबकि कुछ टुकड़ा ऊपर कुंडा में मौजूद था।आशंका है कि हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लाश पुरानी है, रस्सी टूटने से नीचे गिर गई। फिलहाल, मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बेलवा नहर निवासी भगवती गुप्ता गुलरिहा थाना क्षेत्र के बेलवा रायपुर टोला जोगिबीर में एक वर्ष से मकान बनवाकर रहते थे। यहीं पर वह बिना डिग्री के इलाज करते थे।
एक साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी मायके में है। मकान में अकेले ही रहते थे। रविवार को उनके घर के पास से गुजर रहे लोगों को बदबू आई तो प्रधान को सूचना दी गई। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस अंदर दाखिल हुई तो शव बिस्तर पर पड़ा था। शव के गर्दन में रस्सी लपेटा हुआ था। रस्सी का एक टुकड़ा छत के कुंडा से लटका मिला।
पुलिस बोली, खुदकुशी की होगी
पुलिस कहना है कि लग रहा है कि उसने कुंडा से लटककर खुदकुशी की है। लाश फूलने की वजह से रस्सी टूट गई होगी और नीचे गिर गई होगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम से ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ




