संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले में परिवार को जान से मारने की धमकी देने और अपमानित करने वाले जैतपुर तिहरे हत्याकांड के आरोपित व उसके साथियों के विरुद्ध गीडा थाना पुलिस ने घर में घुसकर धमकी देने व आर्म्स एक्ट मुकदमा दर्ज किया।दोपहर बाद मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह रेलवे कर्मचारी भी है। घटना में शामिल उसके साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
बच्चों के विवाद को लेकर दी थी जान से मारने की धमकी
अमटौरा गांव निवासी द्रोपदी सिंह ने गीडा थाना पुलिस को बताया कि उनके बच्चों का गांव के दूसरे परिवार के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर गांव के रहने वाले जैतपुर तिहरे हत्याकांड के आरोपित बृजेन्द्र सिंह उर्फ रणविजय असलहा लेकर अपने दो साथी के साथ उनके घर पहुंचा। रायफल लेकर उसके साथी दरवाजे पर खड़े हो गए। बृजेन्द्र सिंह उनके घर के अंदर घुसा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।
महिलाओं ने छट पर भागकर बचाई थी जान
डर की वजह से महिलाओं ने छत पर भागकर अपनी जान बचाई। पड़ोसियों ने छत से घटना का वीडियो बनाया। जिसके बाद मामला आग की तरह फैल गया। वायरल वीडियो के चलते हरकत में आई पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपित के साथियों की तलाश चल रही है।जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा




