संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खजनी पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खजनी थानेदार इकरार अहमद ने बताया कि आरोपित की पहचान खजनी क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी महेन्द्र उर्फ बितानू के रूप में हुई। पुलिस उसके खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।




