संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बांसगांव विकासखंड के तहसील मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित बरसों पुराने प्राथमिक विद्यालय धोबौली गहरवार आज भी इस विद्यालय पर आने का कोई संपर्क मार्ग नहीं है । और बारिश के मौसम में यहां पर रास्ता आवागमन काफी खराब हो जाता है। और तो और टीचर्स अन्य अधिकारियों को आने के लिए सड़क पर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। कहने के लिए 25 डिसमिल विद्यालय के नाम जमीन है। लेकीन आज तक जमीन विद्यालय के नाम भी नही हो सकी । इस वर्षो पुरने विद्यालय से ग्राम सभा के बहुत से लोग पढ़ लिख कर देश सेवा,अन्य क्षेत्रों में ग्राम सभा का नाम रोशन कर रहे हैं ।

रही बात राजनीत की तो बताते चलें कि सबसे पुराना चुनावी बुथ यही प्राथमिक विद्यालय है। इसी बुथ से जीत कर आज भी कई सांसद , विधायक, भी बने हैं। और इसी लोकसभा क्षेत्र से जीत कर रेल मंत्री , राज्यपाल तक बने हैं लेकिन इसकी विडंबना है कि आजादी के बाद भी आज भी यह विद्यालय अपने संपर्क मार्च टूटा हुआ है
आज की परिस्थिति यह है कि अगर बारिश हो गई तो बच्चे स्कूल जाना नहीं चाहते क्योंकि रास्ते का आभाव में। क्योंकि चारों तरफ पानी भर जाता है। और गांव के कुछ लोग विद्यालय परिसर में कूड़ा रख गंदा किए हुए है। इतना सब कुछ होने के बावजूद होने के बावजूद शासन प्रशासन को कोई भनक नहीं है। ना ही कोई अधिकारी इसकी सुध लेने वाला है।





