संदेश न्यूज़ 24।
गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा, चमक रहा आसमान में देश का सितारा।
आजादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ, बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।।
जी हां हर भारतीय का एक ही सपना है। हमारे देश का तिरंगा खुलें आसमान में लहराता रहे। क्योंकि यह हर भारतीय की आन बान शान है। भारत 15 अगस्त 2022 को ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी के 75 साल के गौरवशाली साल का जश्न मनाएगा। भारत को 1947 में ब्रिटिश साम्राज्य के दमनकारी शासन से आजादी मिली थी। यह दिन हमारे बहादुर नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने अपने देशवासियों की खातिर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। हमेशा की तरह, इस साल भी लाल किला आजादी के 75 साल के प्रतिष्ठित समारोहों का गवाह बनेगा। लेकिन एक सवाल हर किसी के दिल में हर साल आता है। वह यह कि भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?
साल 2021 में संस्कृति मंत्रालय ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी, जिसके मुताबिक, 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ। जो 75 हफ्तों के काउंटडाउन के बाद यानी एक साल 15 अगस्त, 2022 को समाप्त होने जा रहा है। जिसका मतलब यह हुआ कि भारत ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। लेकिन फिर भी इसे लेकर कंफ्यूज़न बना रहता है। तो आज हम आपको बता रहे हैं, कि इस कंफ्यूज़न से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
भारत ने ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को सालों की कड़ी मेहनत और शहीदों की कुर्बानियों के बाद स्वतंत्रता हासिल की थी। भारत में स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 15 अगस्त 1947। को हमारा देश ब्रिटिश गुलामी से आजाद हुआ था। लेकिन अंग्रेजो ने हमारे देश के 2 हिस्से कर दिए थे एक भारत एक पाकिस्तान बाद में जाकर पाकिस्तान के भी 2 हिस्से हो गए एक बांग्लादेश और दूसरा पाकिस्तान।
आपको बता दें कि अंग्रेज़ों ने भारत पर 200 सालों से भी अधिक समय तक राज किया था। इसका मतलब यह हुआ है कि 15 अगस्त 1948 को भारत नें आज़ादी का पहला साल मनाया, फिर 15 अगस्त 1958 को 10 साल, 1968 को 20 साल और इसी तरह 2017 में 70 साल। इसलिए, भारत 2022 में ब्रिटिश शासन से आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। लेकिन अगर हम गिनें कि भारत ने कितने स्वतंत्रता दिवस मनाए हैं, तो यह 76 होगा, क्योंकि 15 अगस्त, 1947 को पहला माना जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री सोमवार को लाल किले पर झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का इतिहास
भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल आदि सहित भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने कई आंदोलनों की शुरुआत की जिन्होंने किसी न किसी तरह से 90 साल बाद गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने में मदद की। 1857 के विद्रोह से लेकर सिपाहियों के विद्रोह तक, ऐसे कई आंदोलन थे जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख मानदंड थे। हम इस स्वतंत्रता का श्रेय अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को देते हैं, जिन्होंने एक बार भी अपनी जान देने में संकोच नहीं किया, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां भारत की खुली हवा में सांस ले सकें।
कुछ नशा तिरंगे की आन का हैं, कुछ नशा मातृभूमि की शान का हैं। हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तान की शान का है। सच कहू तो यह नशा दिखाई भी दे रहा है। भारत सरकार द्वारा आजादी की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Har Ghar Tiranga अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक ऑफिशल पोर्टल harghartiranga.com पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपने फोटो अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।
हर घर तिरंगा अभियान क्या है?
अगर आप सोच रहे होंगे कि हर घर तिरंगा अभियान क्या है तो आपको बता दें संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। Har Ghar Tiranga Date 2022 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया है।
हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय ध्वज ऑनलाइन कैसे खरीदें?
हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी भारतीय नागरिक भारतीय डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट www.epostoffice.gov.in के माध्यम से Har Ghar Tiranga Online Booking कर पाएंगे।
हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
हर घर तिरंगा अभियान के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर विजिट कर ऑनलाइन हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
दोस्तों हमें कमेन्ट जरूर बताए की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी है। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी है तो इसे लाइक और शेयर भी करे
About Me
Nisha BidhuriView my complete profile




