संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर सेंवई बाजार बेलीपार थाना क्षेत्र के अंर्तगत महावीर छपरा में कल सुबह 8 बजे स्कूल जा रही 7 वर्षीय बच्ची को एक महिला अपने दो पुरुष सहयोगियों के साथ बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्थानीय एक युवक की नजर पड़ गई और उसने शोर मचाया जिस पर ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और धुनाई शुरू कर दी। बच्ची 7 वर्षीय शिवांगी पुत्री संजय प्रजापति महावीर छपरा की निवासी है।
सूचना पाकर पहुंची बेलीपार पुलिस तीनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपनी पहचान आसाम के गोरेवाला गांव थाना सियालमाड़ी जिला नवलपाड़ी आसाम के मोहर अली 50 वर्ष पुत्र आसींन अली, हमीदुल 18 वर्ष पुत्र मोहर अली तथा सकीना पत्नी मोहर अली बताया है। वर्तमान में यह अमरूद मंडी गोरखपुर के पास रह रहे हैं।
जबकि जिस बच्ची को चोरी करने का आरोप है वह महावीर छपरा के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है
छात्रा के दो बड़े भाई सत्यम 10 वर्ष व शिवम 8 वर्ष है। शिवांगी तीसरे नंबर पर है। तीनों बच्चे रोजाना एक साथ ही स्कूल जाते हैं किंतु आज शिवांगी के तैयार होने में देरी होने पर दोनों बड़े भाई थोड़ी देर पहले ही स्कूल के लिए निकल गए थे। शिवांगी ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में इन लोगों ने मुझे बुला कर पकड़ लिया, जिनसे छुड़ाकर अपने घर की तरफ भागी और दादी को बताया। दादी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इन लोगों को पकड़ लिया।




