- संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज शाम चार बजे गोरखपुर आ रहे हैं. इस दौरान वह गोरखपुर की करीब तीन सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे.दीपावली से पहले दो दिन के लिए गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री जिले को तीन अरब एक करोड़ 20 लाख रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे.

मंगलवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री नगर निगम परिसर में नगर निगम की 215 करोड़ 97 लाख और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 62 करोड़ 84 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. बुधवार को मुख्यमंत्री 20 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से तैयार उनवल बाइपास जनता को समर्पित करेंगे. यहां वह दो कराेड़ 12 लाख रुपये की लागात से बने उनवल नगर पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे.
मुख्यमंत्री नगर निगम की 226 और जीडीए की 54 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इनमें 209 करोड़ 88 लाख रुपये की नगर निगम की 188 विकास योजनाओं का शिलान्यास और छह करोड़ नौ लाख रुपये के 38 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. 6.09 करोड़ रुपये के 38 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जीडीए के कार्यों की लागत 62 करोड़ 84 लाख रुपये है.
सीएम योगी नगर निगम के सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम नए सदन भवन के हाल में भी बैठेंगे. यहां वह पार्षदों के साथ संवाद कर सकते हैं. यह दूसरी बार होगा जब मुख्यमंत्री नए सदन भवन के हाल में बैठेंगे. इससे पहले सदन भवन का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री ने हाल में बैठ कर पार्षदों से बात की थी. हाल द्वितीय तल पर स्थित है.




