संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगा नगर स्थित पत्रकारपुरम तिराहे पर बुधवार की सुबह स्कूटी से चौराहे पर दूध लेने जा रहे 16 वर्षीय किशोर की मिट्टी लदी डंपर ने कुचल दिया,जहां उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने ही घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने भेजा और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नगर के पत्रकारपुरम निवासी राप्ती नगर डिपो मे कंडक्टर रंजीत सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अभय प्रताप सिंह बुधवार की सुबह नौ बजे घर से थोड़ी दूर स्थित चौराहे पर बिना हेलमेट के स्कूटी से पैकेट की दूध लेने जा रहा था,अभी गंगा नगर तिराहे के पास पहुंचा था कि राप्ती नगर पावर हाउस की तरफ से आ रही मिट्टी लदी तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया,जहां अभय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को थाने भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां-बाप का इकलौता पुत्र था
अभय सिंह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी होने ही घर में कोहराम मच गया। अभय शाहपुर थाने के बगल मे एक कान्वेंट स्कूल मे कक्षा 10 का छात्र था। इस समय स्कूल मे परीक्षा चल रहा है। बुधवार को छोटे बच्चो की परीक्षा होने के नाते अभय की छुट्टी थी। स्कूल 7.30 बजे लगता है। बुधवार को अभय की परीक्षा होती तो शायद जान बच जाती,लेकिन नियती को कुछ और मंजूर था।




