संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले मे शुक्रवार रात लिंक एक्सप्रेस वे पर हुए एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय बाइक सवार राम मिलन निषाद की मौत हो गई उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली मिली जानकारी के अनुसार खजनी थाना क्षेत्र के झरकटहा गांव निवासी राममिलन निषाद 50 वर्षीय शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अपनी बजाज सीटी 100 बाइक यूपी 53 सीए 7561 से हरनहीं स्थित टोल गेट से उतरकर अपने घर की तरफ जाने वाले थे कि यहां घटना सरया तिवारी स्थित लिंक एक्सप्रेस वे के टोल गेट से लगभग 300 मीटर आगे हुई सूचना मिलने पर खजनी थाने के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश बिंद मौके पर पहुंचे । उन्होंने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । राममिलन निषाद स्वर्गीय धुरी निषाद के पुत्र थे और अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके दो पुत्र है जिनमे निलेश निषाद (27) और सोनू निषाद (23) शामिल है उनकी दो बेटियों थी। जिनका विवाह हो चुका है पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है।




