संदेश न्यूज़: 24गोरखपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में तहसीलदार, लेखपाल समेत 38 पदों पर भर्ती की जाएगी।इसको लेकर तैयारी चल रही हैं, ये भर्ती संविदा के आधार पर होगी।
खबर के अनुसार गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में समूह ख और ग के 38 पदों पर अनुभवी कार्मिकों की ज़रूरत हैं। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।
आपको बता दें की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को देखते गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 38 पदों पर अनुभवी कार्मिकों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। ताकि भूमि अधिग्रहण, आवंटन से लेकर निवेशकों व उद्यमियों तक को कोई परेशानी ना हो।
इन पदों पर होगी भर्ती।
समूह ख में : तहसीलदार, प्रबंधक सिस्टम व सीनियर स्टाफ ऑफिसर के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
समूह ग में : निजी सचिव के एक, नायब तहसीलदार के दो, लेखपाल के छह, सहायक प्रबंधक (सिविल) के पांच, कानूनगो के दो, प्रोग्रामर के एक, सहायक के पांच, आशुलिपिक के पांच, मानचित्रक के एक, कनिष्ठ सहायक के छह और सहायक प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक) के एक पदों पर भर्ती होगी।




